09 Oct 2021 MP Police and MP Patwari Current Affairs

09 October 2021 Current Affairs

1. हाल ही में शांति का नोबेल पुरस्कार किसने जीता?

1. मारिया रेसा

2. डेविड जूलियस

3. दिमित्री मुराटोव

4. 1 और 3 दोनों

उत्तर- 1 और 3 दोनों

व्याख्या :-

फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा और रूस के दिमित्री मुराटोव ने 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार जीता है। उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है जो लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए आवश्यक है। मारिया रेसा फिलीपींस स्थित समाचार संगठन रैपलर की CEO हैं जबकि दिमित्री मुराटोव रूसी समाचार पत्र नोवाया गजेटा के प्रधान संपादक हैं।

2. हाल ही में मैसूर दशहरा उत्सव का उद्घाटन किस दिन हुआ था?

1. 5 अक्टूबर

2. 6 अक्टूबर

3. 7 अक्टूबर

4. 8 अक्टूबर

उत्तर- 7 अक्टूबर

व्याख्या :-

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता SM कृष्णा ने 7 अक्टूबर 2021 को चामुंडी हिल्स में विश्व प्रसिद्ध मैसूर दशहरा उत्सव का उद्घाटन किया। ऐसा माना जाता है कि देवी चामुंडा ने इसी दिन महिषासुर राक्षस का वध किया था। उसकी मृत्यु के बाद शहर का नाम मैसूरू (मैसूर) पड़ा। उत्सव की शुरुआत 15वीं शताब्दी के विजयनगर के राजाओं ने की थी।

3. हर साल विश्व अंडा दिवस कब मनाया जाता है?

1. 5 अक्टूबर

2. 6 अक्टूबर 

3. 7 अक्टूबर 

4. 8 अक्टूबर

उत्तर- 8 अक्टूबर

व्याख्या :-

हर साल अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को विश्व अंडा दिवस मनाया जाता है। 2021 में यह 8 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिवस का उद्देश्य इस उत्तम सुपरफूड के लाभों का जश्न मनाना और इसके लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस दिवस की स्थापना 1996 में वियना में हुई थी। अंडे में शरीर के लिए आवश्यक 13 विभिन्न विटामिन और खनिज होते हैं और यह गुणवत्तापूर्ण प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है।

4. हाल ही में गुवाहाटी हवाईअड्डे का संचालन किस कंपनी को सौंप दिया गया है?

1. अडानी ग्रुप 

2. रिलायंस

3. टाटा ग्रुप

4. आदित्य बिड़ला ग्रुप

उत्तर- अडानी ग्रुप

व्याख्या :-

गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को 8 अक्टूबर 2021 को संचालन, प्रबंधन और विकास जिम्मेदारियों के लिए अडानी ग्रुप को सौंप दिया गया। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और अडानी एंटरप्राइज लिमिटेड के बीच रियायत समझौते पर 19 जनवरी 2021 को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए थे। इसके शुरुआती 3 वर्षों में AAI के कर्मचारी अडानी का समर्थन करेंगे।

09 Oct 2021 MP Police and MP Patwari Current Affairs
09 Oct 2021 MP Police and MP Patwari Current Affairs

5. हर साल विश्व निवेशक सप्ताह कब मनाया जाता है?

1. 2 अक्टूबर - 8 अक्टूबर

2. 10 अक्टूबर - 16 अक्टूबर

3. 4 अक्टूबर - 10 अक्टूबर

4. 15 अक्टूबर - 21 अक्टूबर

उत्तर- 4 अक्टूबर - 10 अक्टूबर

व्याख्या :-

4-10 अक्टूबर 2021 के बीच, विश्व निवेशक सप्ताह मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिभूति आयोग संगठन (IOSCO) निवेशक शिक्षा और सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इसका आयोजन करता है।

6. हाल ही में किस राज्य की सरकार ने धूल के मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए L&T पर जुर्माना लगाया?

1. हरियाणा 

2. दिल्ली 

3. उत्तर प्रदेश 

4. राजस्थान

उत्तर- दिल्ली

व्याख्या :-

अपने धूल-1 -विरोधी अभियान के तहत दिल्ली सरकार ने निर्माण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) पर 25 लाख का जुर्माना लगाया है। प्रगति मैदान के पास अंडरपास के निर्माण के दौरान धूल नियंत्रण दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने की वजह से जुर्माना लगाया गया है। सरकार ने धूल विरोधी अभियान को और सक्षम बनाने के लिए 'धूल प्रदूषण नियंत्रण स्व-मूल्यांकन पोर्टल' भी शुरू किया है।

7. हाल ही में कौन सा राज्य सभी जिलों में 'एंटी-ड्रग सेल' स्थापित करेगा?

1. कर्नाटक

2. महाराष्ट्र

3. केरल

4. दिल्ली

उत्तर- महाराष्ट्र

व्याख्या :-

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने अधिकारियों को प्रत्येक जिले में 'एंटी-ड्रग सेल' स्थापित करने का निर्देश दिया है। नशीले पदार्थों के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में इसकी स्थापना की जाएगी। अधिकारी - पुलिस, उद्योग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की मदद से संयुक्त कार्रवाई करने के लिए समितियों का गठन करेंगे।

8. हाल ही में किस NGO महात्मा पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?

1. लोटस पेटल फाउंडेशन 

2. स्माइल फाउंडेशन

3. हेल्पएज इंडिया

4. लेपरा सोसायटी

उत्तर- लोटस पेटल फाउंडेशन

व्याख्या :-

गुरुग्राम स्थित NGO लोटस पेटल फाउंडेशन को सामाजिक प्रभाव के लिए महात्मा पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है। NGO (गैर-सरकारी संगठन) को शहर के अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रहने वाले वंचित बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और पोषण में योगदान के लिए मान्यता दी गई है। यह पुरस्कार नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।

9. हाल ही में कौन विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं?

1. अंशु मलिक 

2. सरिता मोर

3. विनेश फोगाट

4. साक्षी मलिक

उत्तर- अंशु मलिक

व्याख्या :-

7 अक्टूबर 2021 को अंशु मलिक विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (WWC) में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। अंशु मलिक नॉर्वे के ओस्लो में ओलंपिक पदक विजेता हेलेन मारोलिस से फाइनल में 4-1 से हार गईं। सरिता मोर ने wwc में कांस्य पदक जीता है। वह छठी भारतीय महिला कांस्य पदक विजेता और कुल मिलाकर विश्व चैंपियनशिप में सातवीं पदक विजेता बन गई हैं।

10. हाल ही में साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे मिला है?

1. अब्दुलराजाक गुरनाह 

2. लुई डे बर्निएरेस

3. एलेक्स गारलैंड

4. ऐनी एनराइट

उत्तर- अब्दुलराजाक गुरनाह

व्याख्या :-

अब्दुलरज़ाक गुरनाह को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021 प्रदान किया गया है। अब्दुलरज़ाक गुरनाह केंट विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उनके उपन्यास 'पैराडाइज़' को 1994 में बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया था। वे पैराडाइज़ और डेज़रशन सहित 10 उपन्यासों के लेखक हैं। यह नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी द्वारा प्रदान किया जाता है और इसमें 10 मिलियन स्वीडिश क्राउन (1.14 मिलियन डॉलर) शामिल होता है।

11. हाल ही में 89वां भारतीय वायु सेना दिवस कब मनाया गया?

1. 6 अक्टूबर

2. 7 अक्टूबर

3. 8 अक्टूबर

4. 9 अक्टूबर

उत्तर- 8 अक्टूबर

व्याख्या :-

89वां भारतीय वायु सेना दिवस 8 अक्टूबर 2021 को मनाया जाएगा। इस दिन भारत में वायु सेना को आधिकारिक तौर पर 1932 में यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयर फोर्स के सहायक बल के रूप में खड़ा किया गया था। पहला ऑपरेशनल स्क्वाड्रन अप्रैल 1933 में अस्तित्व में आया। हर वर्ष यह दिवस हिंडन वायु सेना स्टेशन गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।