15 Oct 2021 Current Affair for MP Police and MP Patwari
15 October 2021 Current Affairs
1. हाल ही में पहली 'वन हेल्थ' परियोजना किसने शुरू की?
1. रेणु स्वरूप
2. नीलम साहनी
3. अरुणा सुंदरराजन
4. विजयलक्ष्मी के. गुप्ता
उत्तर- रेणु स्वरूप
व्याख्या :-
जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव डॉ. रेणु स्वरूप ने 13 अक्टूबर 2021 को पहली 'वन हेल्थ' परियोजना का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में भारत में ट्रांसबाउंडरी पैथोजन्स के साथ-साथ जूनोटिक के महत्वपूर्ण बैक्टीरियल, वायरल और पैरासिटिक इन्फेक्शन की निगरानी करने की परिकल्पना की गई है। उन्होंने 'स्वास्थ्य की अनिवार्यता' पर अंतर्राष्ट्रीय लघु संगोष्ठी का भी उद्घाटन किया।
2. हाल ही में किसे मिस इंडिया अर्थ 2021 चुना गया है?
1. अंकिता अग्रवाल
2. वंशिका परमार
3. रश्मि माधुरी
4. नम्रता सिंह
उत्तर- रश्मि माधुरी
व्याख्या :-
बेंगलुरु की रश्मि माधुरी मिस इंडिया अर्थ 2021 बनीं।हिमाचल प्रदेश की वंशिका परमार को ब्यूटी विद ए रिस्पॉन्सिबिलिटी बनीं। मिस डिवाइन ब्यूटी 2021 प्रतियोगिता 25 सितंबर 2021 को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। विजेता मिस अर्थ 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस अर्थ की विजेता दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण अभियानों के लिए राजदूत के रूप में कार्य करती हैं।
3. हर साल अंतरराष्ट्रीय ई-कचरा दिवस कब मनाया जाता है?
1. 12 अक्टूबर
2. 13 अक्टूबर
3. 14 अक्टूबर
4. 15 अक्टूबर
उत्तर- 14 अक्टूबर
व्याख्या :-
अंतरराष्ट्रीय ई-कचरा दिवस हर साल 14 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन की स्थापना WEEE फोरम द्वारा की गई थी जो ई-कचरा संग्रह योजनाओं का एक अंतरराष्ट्रीय संघ है। 2021 के लिए वेस्ट इलेक्ट्रॉनिक एंड इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट (WEEE) का ढेर कुल लगभग 57.4 मिलियन टन होगा - जोकि चीन की महान दीवार (पृथ्वी की सबसे भारी कृत्रिम वस्तु) के वजन से अधिक है।
4. हाल ही में किस क्रिकेटर को कोका-कोला इंडिया का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है?
1. विराट कोहली
2. सौरव गांगुली
3. रोहित शर्मा
4. एम.एस. धोनी
उत्तर- सौरव गांगुली
व्याख्या :-
कोका-कोला इंडिया ने 13 अक्टूबर 2021 को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के साथ अपनी साझेदारी को तीन वर्ष के लिए और बढ़ा दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष गांगुली ने इससे पहले 2017 में कोका-कोला के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। कोका-कोला टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के साथ साझेदारी करने वाला पहला फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) ब्रांड था।
15 Oct 2021 Current Affair for MP Police and MP Patwari |
5. हाल ही में किसे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
1. प्रियांक कानूनगो
2. रेखा शर्मा
3. हर्ष चौहान
4. विजय सांपला
उत्तर- प्रियांक कानूनगो
व्याख्या :-
केंद्र सरकार ने प्रियांक कानूनगो को 17 अक्टूबर, 2021 से तीन वर्ष की अवधि के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया है। शीर्ष बाल अधिकार निकाय के अध्यक्ष के रूप में कानूनगो का में यह दूसरा कार्यकाल होगा।NCPCR महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करता है।
6. हाल ही में जारी कंसल्टेंसी फर्म EY द्वारा जारी 58वें रिन्यूएबल एनर्जी कंट्री अट्रैक्टिवनेस इंडेक्स में भारत का रैंक क्या है?
1. तीसरा
2. चौथा
3. पांचवा
4. छटवां
उत्तर- तीसरा
व्याख्या :-
कंसल्टेंसी फर्म EY द्वारा जारी 58वें रिन्यूएबल एनर्जी कंट्री अट्रैक्टिवनेस इंडेक्स (RECAI) में भारत ने तीसरी रैंक बरकरार रखी है। RECAI अपने नवीकरणीय ऊर्जा निवेश और तैनाती के अवसरों के आकर्षण के आधार पर विश्व के शीर्ष 40 बाजारों (राष्ट्रों) को रैंक करता है। इंडोनेशिया RECAI का नया प्रवेशक है।
7. हाल ही में OYO के बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
1. मानसी गिरीशचंद्र जोशी
2. पी. वी. सिंधु
3. अरुणिमा सिन्हा
4. दीपा मलिक
उत्तर- दीपा मलिक
व्याख्या :-
पैरालिंपियन दीपा मलिक को OYO के बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। OYO में पहले से ही तीन अन्य स्वतंत्र निदेशक और एक नामित निदेशक हैं और इसके अलावा रितेश अग्रवाल अध्यक्ष हैं। दीपा एक भारतीय एथलीट और 2016 पैरालंपिक खेलों में रजत पदक विजेता हैं। ओरावेल स्टेज़ लिमिटेड (OYO) की स्थापना 2013 में रितेश अग्रवाल ने की थी।
8. हर साल विश्व मानक दिवस अथवा अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस विश्व स्तर पर कब मनाया जाता है?
1. 12 अक्टूबर
2. 13 अक्टूबर
3. 14 अक्टूबर
4. 15 अक्टूबर
उत्तर- 14 अक्टूबर
व्याख्या :-
विश्व मानक दिवस जिसे अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस के रूप में भी जाना जाता है और यह हर वर्ष 14 अक्टूबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है। 'सतत विकास लक्ष्यों के लिए मानक - एक बेहतर दुनिया के लिए साझा दृष्टिकोण' 2021 के लिए अंतर्राष्ट्रीय विषयवस्तु है।
एक टिप्पणी भेजें