21 July 2021 Current Affairs

21 July 2021 Current Affairs in Hindi

1. हाल ही में पेरू के निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में किसकी घोषणा की गई है?
1. पेड्रो कैस्टिलो
2. व्लादिमीर सेरोन
3. अल्बर्टो फुजीमोरी
4. मार्टिन विज़कार्रा
उत्तर- पेड़ो कैस्टिलो
व्याख्या:
पेड़ो कैस्टिलो को पेरू के निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित किया गया है। 51 वर्षीय, पूर्व स्कूल शिक्षक और यूनियन नेता श्री कैस्टिलो को 50% से कुछ ही अधिक वोट मिले। वह अब 28 जुलाई 2021 को पेरू के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। पेरू के वर्तमान राष्ट्रपति फ्रांसिस्को सगस्ती हैं।पेरू दक्षिण अमेरिका का एक देश है जहाँ कुछ हिस्सों में अमेज़ेन वर्षावन हैं।

2. हाल ही में मिस इंडिया USA में प्रथम रनर अप किसे घोषित किया गया है?
1. वैदेही डोंगरे
2. अर्शी लालानी
3. मीरा कसारी
4. डायना हेडन
उत्तर- अर्शी लालानी
व्याख्या:
मिशिगन की वैदेही डोंगरे को 2021 में मिस इंडिया USA का ताज पहनाया गया है, जबकि जॉर्जिया की अर्शी लालानी को सौंदर्य प्रतियोगिता में पहली रनर अप घोषित किया गया है। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक के अपने शानदार प्रदर्शन के लिए "मिस टैलेंटेड" पुरस्कार भी जीता। नार्थ कैरोलिना की मीरा कसारी को सेकेंड रनर अप घोषित किया गया।

3. हाल ही में वार्षिक AIFF पुरस्कार 2020-21 में महिला इमर्जिंग फुटबॉलर ऑफ द ईयर का खिताब किसने जीता?
1. बाला देवी
2. तेजस्विनी गुप्ता
3. मनीषा कल्याण
4. सुमंत दत्ता
उत्तर- मनीषा कल्याण
व्याख्या:
वार्षिक AIFF पुरस्कार 2020-21 में, बाला देवी को महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर नामित किया गया और मनीषा कल्याण ने महिला इमर्जिंग फुटबॉलर ऑफ द ईयर का खिताब जीता। बाला ने तीसरी बार इस सम्मान को हासिल किया है, वे इससे पहले 2014 और 2015 में लगातार दो साल इस सम्मान को जीत चुकी हैं। सर्वश्रेष्ठ रेफरी का पुरस्कार तेजस नागवेनकर को मिला जबकि सुमंत दत्ता को सर्वश्रेष्ठ सहायक रेफरी चुना गया।

4. हाल ही में भुज तालुका के कुनरिया गांव में कौन 117 वोटों से जीतकर बालिका पंचायत की पहली सरपंच बनीं?
1. भारती गरवा
2. विधि राजगोर
3. ममता गुप्ता
4. रोहिणी सिंह
उत्तर- भारती गरवा
व्याख्या:
19 जुलाई 2021 को भुज तालुका के कुनरिया गांव में 20 वर्षीय भारती गरवा 117 वोटों से जीतकर बालिका पंचायत की पहली सरपंच बनीं। सरपंच का चुनाव करने के लिए कुल 410 मतदाताओं ने जिनमें सभी 10-21 आयु वर्ग की लड़कियां थीं, ने अपने वोट डाले। 11वीं कक्षा की एक छात्रा विधि राजगोर को भी मस्का गांव का सरपंच चुना गया।

5. हाल ही में किस राज्य में 2020 में 1622 किसान-उत्पादक संगठन (FPO) का गठन किया गया, जो कि 2019 के दोगुने से भी अधिक है?
1. पंजाब
2. आंध्र प्रदेश
3. महाराष्ट्र
4. उत्तर प्रदेश
उत्तर- महाराष्ट्र
व्याख्या:
महाराष्ट्र में किसान-उत्पादक संगठनों (FPOS) की संख्या में 2020 के लॉकडाउन में वृद्धि देखी गई। 2020 में महाराष्ट्र में 1,622 कंपनियों का गठन किया गया जो 2019 की तुलना में दोगुने से भी अधिक हैं। कई क्षेत्रों के किसानों ने एक साथ आकर लॉकडाउन अवधि के दौरान अपनी कृषि उपज सीधे ग्राहकों को बेची जिसके परिणामस्वरूप FPOS में वृद्धि हुई।

6. हाल ही में कौन सी भाषा की लिपि जल्द ही यूनिकोड वर्ण सूची में शामिल की जाएगी?
1. बंगानी
2. ऐमोल
3. तुलु
4. असुर
उत्तर- तुलु
व्याख्या:
ऐतिहासिक दस्तावेजों का उपयोग करते हुए कर्नाटक तुलु साहित्य अकादमी द्वारा डिजाइन की गई। तुलु भाषा की लिपि को जल्द ही यूनिकोड वर्ण सूची में शामिल किया जाएगा। यह लिपि तुलु संस्कृति का प्रतीक है जिसके राजाओं ने कर्नाटक में सदियों तक शासन किया था। यदि डिजिटल प्लेटफॉर्म, प्रिंट साहित्य और प्रचार सामग्री पर स्क्रिप्ट का उपयोग किया जायेगा तो तुलु लिपि को आगे बढ़ाने के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।

7. हाल ही में हैती में किसने नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करी है?
1. एडौर्ड जूल्स
2. जिमी अल्बर्ट
3. एरियल हेनरी
4. फ्रेस्नर डॉर्सिन
उत्तर- एरियल हेनरी
व्याख्या:
हैती में, देश के राष्ट्रपति जोवेनेल मोसे की हत्या के कुछ ही दिनों बाद एरियल हेनरी ने नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करी है। हेनरी ने राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस में एक समारोह में पश्चिमी गोलार्ध के सबसे गरीब राष्ट्र के नेता की भूमिका ग्रहण की। उनसे पहले क्लाउड जोसेफ ने प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। हैती अपने पूर्व में डोमिनिकन गणराज्य के साथ हिस्पानियोला द्वीप साझा करता है।

8. हाल ही में श्रीनगर में नागरिक सचिवालय में 44 डिजिटल ग्राम केंद्रों का उद्घाटन किसने किया?
1. सी. मुर्मु
2. मनोज सिन्हा
3. जितेंद्र सिंह
4. महबूबा मुफ्ती
उत्तर- मनोज सिन्हा
व्याख्या:
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 20 जुलाई 2021 को श्रीनगर के नागरिक सचिवालय में 44 डिजिटल ग्राम केंद्रों का उद्घाटन किया। नई पहल सरकार को आसानी से उपलब्ध प्रणाली के माध्यम से अपने कार्यक्रम और नीतियों का प्रसार करने में सक्षम बनाएगी। वे पंचायतों को डिजिटल रूप से जोड़ेंगे और जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक सेवा वितरण के तरीके को मजबूत करेंगे। इस परियोजना से पुंछ, राजौरी, अखनूर, जौरियन, रियासी के दूरदराज के क्षेत्रों और जम्मू के आसपास के क्षेत्रों को अत्यधिक लाभ होगा।

9. हाल ही में किस जिले के पेरुमकुलम को केरल के पहले 'बुक विलेज' का खिताब दिया गया है?
1. कन्नूर
2. कोल्लम
3. पत्तनमतिट्टा
4. कोट्टायम
उत्तर- कोल्लम
व्याख्या:
कोल्लम जिले के पेरुमकुलम को केरल के पहले 'बुक विलेज' का खिताब दिया गया है। बापूजी स्मारक ग्रंथशाला' गाँव का एक पुस्तकालय इसे राज्य का पहला पुस्तक गाँव बनाने के प्रयास में सबसे आगे है। पुस्तकालय घरों में किताबें भी पहुंचाता है। कोई भी व्यक्ति किताबों की अलमारियों से किताबें ले सकता है उन्हें पढ़ सकता है और उन्हें वापस रख सकता है।

10. हाल ही में मध्य प्रदेश में किन शहरों को UNESCO द्वारा 'ऐतिहासिक शहरी परिदृश्य परियोजना के तहत चुना गया है?
1. ग्वालियर
2. ओरछा
3. इंदौर
4. 1 और 2 दोनों
उत्तर- ग्वालियर और ओरछा
व्याख्या:
मध्य प्रदेश में ग्वालियर और ओरछा शहरों को UNESCO द्वारा 'ऐतिहासिक शहरी परिदृश्य परियोजना के तहत चुना गया है। यह परियोजना वर्ष 2011 में संस्कृति और विरासत को संरक्षित करते हुए तेजी से बढ़ते ऐतिहासिक शहरों के समावेशी और सुनियोजित विकास के लिए शुरू की गई थी। भारत में अजमेर और वाराणसी सहित दक्षिण एशिया के छह शहर पहले से ही इस परियोजना में शामिल हैं।

11. हाल ही में रियल एस्टेट सलाहकार और निवेश प्रबंधन कंपनी कोलियर्स ने किसको भारत का CEO और एशिया के लिए बाजार विकास का MD नियुक्त किया है?
1. दिनेश पालीवाल
2. रमेश नायर
3. संजय के झा
4. सलिल पारेख
उत्तर- रमेश नायर
व्याख्या:
रियल एस्टेट सलाहकार और निवेश प्रबंधन कंपनी कोलियर्स ने रमेश नायर को भारत का CEO और एशिया के लिए बाजार विकास का MD नियुक्त किया है। नायर संपत्ति सलाहकार कंपनी JLL इंडिया से कोलियर्स में शामिल हुए, जहां वे CEO और कंट्री हेड थे। वह व्यवसाय का नेतृत्व करने के लिए भारत में कोलियर्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संकी प्रसाद के साथ साझेदारी करेंगे।

12. हाल ही में डॉर्टमुंड में विश्वनाथन आनंद ने किसको हराकर स्पार्कसेन ट्रॉफी जीती?
1. व्लादिमीर क्रैमनिक
2. विश्वनाथन आनंद
3. लेवोन एरोनियन
4. अनीश गिरि
उत्तर- विश्वनाथन आनंद
व्याख्या:
जुलाई 2021 में डॉर्टमुंड में विश्वनाथन आनंद ने व्लादिमीर क्रैमनिक को हराकर स्पार्कसेन ट्रॉफी जीती। 'चेन्नई के उस्ताद ने 2.5-1.5 से मैच जीता। यह आयोजन "नो-कास्टलिंग" शतरंज के भाग के रूप में खेला गया था।राजा की रक्षा और हाथी को सक्रिय करने के लिए कैसलिंग एक विशेष कदम है। शतरंज में यह एकमात्र समय होता है जब कोई खिलाड़ी एक चाल में दो टुकड़े को चला सकता है।

21 July 2021 Current Affairs
21 july 2021 current affairs


21 July 2021 Current Affairs in English

 1. Who has been announced as the elected President of Peru recently?

 1. Pedro Castillo

 2. Vladimir Cerrone

 3. Alberto Fujimori

 4. Martin Vizcarra

 Answer – Pedo Castillo

 Explanation:

 Pedo Castillo has been declared the elected President of Peru.  Mr Castillo, 51, a former schoolteacher and union leader, got just over 50% of the vote.  He will now take oath as the President of Peru on 28 July 2021.  The current President of Peru is Francisco Sagasti. Peru is a country in South America with Amazon rainforest in some parts.


 2. Who has been declared the first runner up in Miss India USA recently?

 1. Vaidehi Dongre

 2. Arshi Lalani

 3. Meera Kasari

 4. Diana Hayden

 Answer – Arshi Lalani

 Explanation:

 Vaidehi Dongre of Michigan has been crowned Miss India USA in 2021, while Arshi Lalani of Georgia has been declared the first runner up in the beauty pageant.  She also won the "Miss Talented" award for her stellar performance of the Indian classical dance Kathak.  Meera Kasari of North Carolina was declared the second runner up.


 3. Recently who won the title of Women Emerging Footballer of the Year at the annual AIFF Awards 2020-21?

 1. Bala Devi

 2. Tejaswini Gupta

 3. Manisha Kalyan

 4. Sumant Dutta

 Answer – Manisha Kalyan

 Explanation:

 In the annual AIFF Awards 2020-21, Bala Devi was named the Women's Footballer of the Year and Manisha Kalyan won the Women's Emerging Footballer of the Year title.  Bala has received this honor for the third time, having won this honor for two consecutive years in 2014 and 2015.  The best referee award went to Tejas Nagvenkar while Sumant Dutta was adjudged the best assistant referee.


 4. Recently who became the first Sarpanch of Balika Panchayat by winning 117 votes in Kunaria village of Bhuj taluka?

 1. Bharti Garwa

 2. Vidhi Rajgor

 3. Mamta Gupta

 4. Rohini Singh

 Answer- Bharti Garwa

 Explanation:

 On 19 July 2021, 20 year old Bharti Garwa became the first Sarpanch of Balika Panchayat by winning by 117 votes in Kunaria village of Bhuj taluka.  A total of 410 voters, all girls in the age group of 10-21, cast their votes to elect the Sarpanch.  Vidhi Rajgor, a class 11 student, was also elected as the sarpanch of Maska village.


 5. Recently in which state 1622 Farmer-Producer Organizations (FPOs) were formed in 2020, which is more than double of 2019?

 1. Punjab

 2. Andhra Pradesh

 3. Maharashtra

 4. Uttar Pradesh

 Answer- Maharashtra

 Explanation:

 Maharashtra saw an increase in the number of Farmer-Producer Organizations (FPOS) in the 2020 lockdown.  1,622 companies were formed in Maharashtra in 2020 which is more than double as compared to 2019.  Farmers from many regions came together and sold their agricultural produce directly to customers during the lockdown period resulting in increase in FPOS.


 6. Recently which language script will soon be included in the Unicode character list?

 1. Bengali

 2. Aimol

 3. Tulu

 4. Asura

 Answer – Tulu

 Explanation:

 Designed by Karnataka Tulu Sahitya Akademi using historical documents.  The Tulu language script will soon be included in the Unicode character list.  This script is symbolic of the Tulu culture whose kings ruled Karnataka for centuries.  Efforts to promote Tulu script will get a boost if the script is used on digital platforms, print literature and promotional materials.


 7. Recently who has been sworn in as the new Prime Minister in Haiti?

 1. Edouard Jules

 2. Jimmy Albert

 3. Ariel Henry

 4. Fresner Dorsin

 Answer – Ariel Henry

 Explanation:

 In Haiti, Ariel Henry has been sworn in as the new prime minister, just days after the assassination of the country's President Jovenel Mosse.  Henry assumed the role of leader of the poorest nation in the Western Hemisphere at a ceremony in the capital, Port-au-Prince.  Claude Joseph served as Prime Minister before him.  Haiti shares the island of Hispaniola with the Dominican Republic to its east.


 8. Who has recently inaugurated 44 Digital Village Centers at the Civil Secretariat in Srinagar?

 1. C. Murmu

 2. Manoj Sinha

 3. Jitendra Singh

 4. Mehbooba Mufti

 Answer – Manoj Sinha

 Explanation:

 Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha inaugurated 44 Digital Village Centers at the Civil Secretariat, Srinagar on 20 July 2021.  The new initiative will enable the government to disseminate its programs and policies through an easily available system.  They will digitally connect the panchayats and strengthen the mode of public service delivery in J&K.  The remote areas of Poonch, Rajouri, Akhnoor, Jaurian, Reasi and adjoining areas of Jammu will be greatly benefited by this project.


 9. Recently which district's Perumkulam has been given the title of Kerala's first 'Book Village'?

 1. Kannur

 2. Kollam

 3. Pathanamthitta

 4. Kottayam

 Answer – Kollam

 Explanation:

 Perumkulam in Kollam district has been given the title of the first 'Book Village' of Kerala.  A library in the village 'Bapuji Smarak Granthshala' is at the forefront of efforts to make it the first book village in the state.  The library also delivers books to homes.  Anyone can take books from book shelves, read them and put them back.


 10. Recently which cities in Madhya Pradesh have been selected by UNESCO under the 'Historic Urban Landscapes Project'?

 1. Gwalior

 2. Orchha

 3. Indore

 4. Both 1 and 2

 Answer – Gwalior and Orchha

 Explanation:

 The cities of Gwalior and Orchha in Madhya Pradesh have been selected by UNESCO under the 'Historic Urban Landscapes Project'.  The project was launched in the year 2011 for inclusive and planned development of fast growing historic cities while preserving culture and heritage.  Six cities in South Asia including Ajmer and Varanasi in India are already involved in the project.


 11. Who has recently been appointed as the CEO of India and MD of Market Development for Asia by real estate advisory and investment management company Colliers?

 1. Dinesh Paliwal

 2. Ramesh Nair

 3. Sanjay K Jha

 4. Salil Parekh

 Answer- Ramesh Nair

 Explanation:

 Real estate advisory and investment management company Colliers has appointed Ramesh Nair as CEO of India and MD of Market Development for Asia.  Nair joined Colliers from property consulting firm JLL India, where he was CEO and country head.  He will partner with Sanki Prasad, Chairman and Managing Director of Colliers in India, to lead the business.


 12. Recently Viswanathan Anand won the Sparkassen Trophy by defeating whom in Dortmund?

 1. Vladimir Kramnik

 2. Viswanathan Anand

 3. Levon Aronian

 4. Anish Giri

 Answer- Viswanathan Anand

 Explanation:

 Viswanathan Anand defeated Vladimir Kramnik to win the Sparkassen Trophy at Dortmund in July 2021.  'Chennai maestro won the match 2.5-1.5.  The event was played as part of "no-castling" chess. Castling is a special move to protect the king and activate the elephant.  This is the only time in chess that a player can move two pieces in one move.